चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटा

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) चांदी की कीमत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट को देखते हुए सरकार ने इसके आयात शुल्क मूल्य में 167 डॉलर प्रति किलोग्राम की कटौती की है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक चांदी का आयात शुल्क मूल्य शुक्रवार 20 नवंबर से 1,496 डॉलर प्रति किलोग्राम होगा। अभी यह 1,663 डॉलर प्रति किलोग्राम है। सोने का आयात शुल्क मूल्य 1,245 डॉलर प्रति किलोग्राम पर स्थिर रखा गया है।

आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिस के आधार पर सोने-चांदी पर आयात शुल्क लगाया जाता है। सोने-चांदी तथा कुछ अन्य वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगातार बदलती रहती है। इसलिए, सरकार हर पखवाड़े इनके आयात शुल्क मूल्य में बदलाव करती है और उसी के आधार पर सीमा शुल्क लिया जाता है।

चांदी के आयात शुल्क मूल्य में आज किया गया बदलाव नियमित समीक्षा से अलग है। ऐसा एक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों आई बड़ी गिरावट को देखते हुए किया गया है। गत 13 नवंबर को दोनों कीमती धातुओं के आयात शुल्क मूल्य जारी किए गए थे।

चांदी के आयात शुल्क मूल्य में लगातार छठी बार कटौती की गई है। छह बार में इसका आयात शुल्क मूल्य 771 डॉलर (34 प्रतिशत) घटाया गया है।

 

Next Post

भारतीय कंपनियों का विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश अक्टूबर में 17.4 प्रतिशत बढ़ा

Thu Nov 19 , 2026
मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) भारतीय कंपनियों का विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश अक्टूबर में 17.4 प्रतिशत बढ़कर 465.38 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में देश से बाहर भारतीय निवेशकों का इक्विटी में प्रत्यक्ष निवेश अक्टूबर 2025 की तुलना में कम हुआ […]

You May Like