सिंगरौली: जिले के माड़ा थाना अंतर्गत सिंगाही में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 नवम्बर 2024 को आरोपी सचिन चौबे पिता संतोष कुमार चौबे निवासी ग्राम सिंगाही थाना माड़ा ने जबरन गलत काम किया था व घटना दिनांक को ही फरार हो गया था।
जिसकी रिपोर्ट पीड़िता के द्वारा महिला थाना में किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 64 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके बाद आरोपी सचिन चौबे पिता संतोष कुमार चौबे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिंगाही थाना माड़ा को गिरफ्तार किया गया व उक्त आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जिला जेल में निरुद्ध कराया गया है।
