
सिंगरौली । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 में सड़क निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुंदर शाह के घर से तिवारी के घर तक 23.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक रामनिवास शाह एवं महापौर रानी अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, वार्ड पार्षद राम नरेश शाह सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। भूमिपूजन के साथ ही वार्ड में सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हुआ। लंबे समय से बेहतर आवागमन सुविधा की जरूरत को देखते हुए इस सड़क निर्माण को वार्ड के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के तहत वार्डों में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क निर्माण से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
