क्या 1 जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर? नई सैलरी और पेंशन पर आया बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: मुंबई, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। नेशनल काउंसिल जेसीएम के स्टाफ साइड सचिव ने दावा किया है कि 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलना चाहिए।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। नेशनल काउंसिल जेसीएम के स्टाफ साइड सचिव एसजी मिश्रा ने दावा किया है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलना चाहिए। हालांकि, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने और सिफारिशें लागू होने में मई 2027 तक का समय लग सकता है, लेकिन यदि प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जाती है, तो कर्मचारियों को महीनों का भारी-भरकम एरियर मिल सकता है।

दूसरी ओर, कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने और न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़ाकर करीब 69,000 रुपये करने की मांग की है। इसके साथ ही सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। हालांकि, इन मांगों और एरियर की भुगतान की अंतिम तारीख पर आधिकारिक फैसला केंद्र सरकार की मुहर के बाद ही तय होगा।

Next Post

हिमाचल सरकार होटलों के लिए सीटीई , सीटीओ के लिए नवीनीकरण की अवधि दो साल करने पर विचार करेगी- मुख्यमंत्री सुक्खू

Thu Nov 19 , 2026
धर्मशाला, 19 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होटल मालिकों को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार ‘प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम’ के तहत ‘स्थापना की सहमति’ (सीटीई) और ‘संचालन की सहमति’ (सीटीओ) के लिए अनिवार्य पांच साल की नवीनीकरण अवधि को घटाकर कम से कम दो साल […]

You May Like