भारतीय महिला टीम अर्जेंटीना से 1-4 से हारी

लंदन, (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम को मंगलवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के मैच में अर्जेंटीना से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

आज यहां ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गये मुकाबले में अर्जेंटीना की विक्टोरिया फलास्को के 29वें मिनट में किये गये गोल को दीपिका ने (30वें) मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

हॉफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था, लेकिन मैच के आखिर में अर्जेंटीना की अगस्टिना गोरजेलनी ने तीन बार (42वें, 54वें, 55वें) मिनट में गोलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

Next Post

विजय देवरकोंडा ने 'कुबेरा' टीम को दी शुभकामनायें

Wed Jun 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘कुबेरा’ की टीम को शुभकामनायें दी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला की फिल्म कुबेरा में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी,रश्मिका मंदाना और जिम सर्भकी अहम भूमिका है। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है। विजय देवरकोंडा […]

You May Like