लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज 18 नवंबर को शाम 4 बजे लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने और पंचायतीराज संशोधन अध्यादेश-2026 को मंजूरी दिए जाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में जेवर एयरपोर्ट के लिए विस्थापित परिवारों के पुनर्व्यवस्थापन से जुड़े प्रस्ताव पर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष नियमावली-2026 पर चर्चा होगी।
विद्युत नियामक आयोग की विभिन्न नियमावलियों को मंजूरी देने और रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अगले चरण के लिए एमओयू पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अन्य प्रस्ताव भी रखे जाएंगे, जिन पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
Next Post
योगी के गढ़ गोरखपुर से अखिलेश आज करेंगे 2027 के चुनावी अभियान का आगाज, PDA रथ से निकालेंगे रोड शो
Wed Nov 18 , 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर पहुंचेंगे। वह चौरीचौरा की […]

You May Like
-
12 months ago
ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान 70 टन गार्डर गिरा