स्कूली बच्चों से भरा आटो पलटा

सतना :मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरा आटो के पलट जाने की घटना सामने आई. इस घटना के चलते आटो में सवार 2 बच्चे घायल हो गए. जिनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में रामनगर रोड पर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर आटो निकला था. लेकिन सुआ नामक स्थान पर पहुंचते ही आटो अचानक अनियंत्रित हो गया. देखते ही देखते आटो पलट गया और उसमें सवार बच्चों के बीच चीख पुकार मच गई. घटना होती देख आस पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला. घायल बच्चों को उपचार के लिए फौरन ही अमरपाटन स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर आधा दर्जन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. जबकि दो बच्चों के अधिक चोटिल होने के कारण उन्हें भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. इस घटना के चलते अभिभावकों द्वारा स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध खासी नाराजगी व्यक्ति की गई

Next Post

केंद्रीय विद्यालय में बाल विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने AI और हरित ऊर्जा पर बनाए मॉडल

Wed Nov 18 , 2026
भोपाल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, भोपाल में 17 नवंबर को विद्यालय स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी की थीम ‘एक सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ रखी गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि […]

You May Like