
भोपाल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, भोपाल में 17 नवंबर को विद्यालय स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी की थीम ‘एक सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ रखी गई।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियों, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर आधारित मॉडल और परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने अपने नवाचारों के माध्यम से विज्ञान और तकनीक के व्यावहारिक उपयोग को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गौरव द्विवेदी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोग करने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
