गढ़वाल यूनाइटेड ने जुबा संघा को हराकर जीता फुटसल लीग खिताब

नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) गढ़वाल यूनाइटेड ने दिल्ली फुटसल महिला लीग के फाइनल मुकाबले में जुबा संघा को 4-1 से हरा कर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।

इंदिरा गाँधी केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में अनुभवी खिलाडियों से सुसज्जित गढ़वाल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सनफिदा नॉन्गरोम, श्रुति कुमारी, लीडिगी किम और थीमलालजी रूबी ने एक एक गोल किये। वहीं जुबा संघा की ओर से एकमात्र गोल निधि ने किया।

गढ़वाल की जीत का आकर्षण उसके खिलाड़ियों का तालमेल और सूझबूझ रही तो युवा संघा के खेल में अनुभव की कमी दिखी जिसके कारण उसने हार का सामना करना पड़ा। गढ़वाल की सनफिदा को प्लेयर ऑफ द लीग, फ्रैंग्रेसी रीवान को टॉप स्कोरर और ईमी की एलिश को श्रेष्ठ गोल कीपर का सम्मान मिला।

इस अवसर पर डीएसए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Next Post

सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में ड्रॉप-आउट दर को कम करने के लिए ब्रिज कोर्स

Tue Mar 11 , 2025
भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में अध्ययन के स्तर और दक्षता को सुधारने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ब्रिज कोर्स का संचालन कर रहा है। इसके लिये हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित विषय के 9 हजार 312 रिसोर्सपर्सन तैयार किए […]

You May Like

मनोरंजन