पलारी चौकी में पदस्थ एसआई शर्मा को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

सिवनी। केवलारी जनपद के पलारी पुलिस चौकी में पदस्थ राजेश कुमार शर्मा कार्यवाहक उपनिरीक्षक को लोकायुक्त द्वारा महेश राय निवासी समनापुर पोस्ट डोकरराजी की शिकायत पर 6 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। जिसमें बताया गया कि आवेदक महेश राय पिता कंचनलाल राय उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम समनापुर पोस्ट डोकररांजी पुलिस चौकी पलारी जिला सिवनी द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की कि दिनांक 7 मई 2025 को मेरे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 एबी 4308 जिसमें थ्रेसर लगा था से गांव की महिला नर्मदा मरावी के पैर में चोट लग गई जिसका मामला पुलिस चौकी पलारी में कायम हुआ मामले को कमजोर करने के एवज में पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शर्मा के द्वारा 15000 रिश्वत की मांग की जा रही है, शिकायत सत्यापन उपरांत आज 11 जून को पुलिस चौकी पलारी थाना केवलारी में चौकी प्रभारी कार्यवाहक उप निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा को रिश्वत राशि 6000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

 

Next Post

कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर रोका

Wed Jun 11 , 2025
लॉर्ड्स 11 जून (वार्ता) कगिसो रबाडा (पांच विकेट) और मार्को यानसन (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डबल्यूटीसी) 2025 के फाइनल में बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन के स्कोर पर रोक दिया। भोजनकाल के बाद स्टीव […]

You May Like