मुंबई, 18 नवंबर (वार्ता) विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और रुपये की विनिमय दर 9.5 पैसे और मजबूत हो गयी।
आज कारोबार बंद होने के समय रुपया डॉलर विनियम दर 93.4175 थी। कल बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 93.5125 थी।
सुबह बाजार खुलने के समय डॉलर 93.47 था और ऊपर में 93.5750 तथा नीचे 93.25 जाने के बाद अंत में 93.4175 पर बंद हुआ।
रुपये में यह तेजी स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के बाद आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से स्थानीय बाजार में पूंजी प्रवाह बना हुआ है। प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती का सिलसिला बरकरार रहा । डॉलर इंडेक्स 0.31 प्रतिशत बढ़ कर 103.725 पर चल रहा था।
