भिंड में युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सिद्धपुरा में 21 साल के युवक छोटू की मौत का मामला सामने आया है। युवक के माता-पिता का आरोप है कि सुरेंद्र नाम का व्यक्ति छोटू को घर से ले गया था और उसे जहर देकर मार दिया।

मौत से पहले के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना मिहोना थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

Next Post

स्कूलों के बाद महापौर को भी मिला बम की धमकी वाला ई-मेल

Thu Nov 12 , 2026
इंदौर. गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई मेल भेजने के मामले में अब महापौर को भी ऐसा ही ई मेल मिलने की जानकारी सामने आई है. शहर के प्रथम नागरिक को धमकी भरा संदेश मिलने से मामले की गंभीरता और […]

You May Like