नोएडा में शराब पार्टी के दौरान कार में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर युवक की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में देर रात शराब पार्टी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक मार्केट स्थित रायपुर तिराहे के पास कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में मौजूद एक युवक को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने के कुछ देर बाद कार में ब्लास्ट भी हुआ।
जानकारी के मुताबिक, कैब चालक राजेंद्र अपनी कार में सुशील नाम के युवक के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान राजेंद्र किसी काम से कार से नीचे उतर गया। तभी अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि कार CNG से चलती थी। आग लगने के बाद उसमें लगे CNG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में कार के अंदर मौजूद सुशील की जलकर मौत हो गई, जबकि कैब चालक राजेंद्र सुरक्षित बच गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बीड़ी पीने के दौरान कार में आग लगी होगी। पुलिस ने मृतक की पहचान सुशील के रूप में की है, हालांकि वह कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
एडिशनल डीसीपी अभय कुमार के मुताबिक, कार में CNG सिलेंडर लगा हुआ था। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कैब चालक राजेंद्र से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

.....

Next Post

रॉबर्ट पैटिनसन होंगे नए 'जेम्स बॉन्ड', 2028 में रिलीज होगी सीरीज की 26वीं फिल्म

Tue Nov 17 , 2026
लंदन, 17 नवंबर (वार्ता) ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को अगले ‘जेम्स बॉन्ड’ के किरदार को निभाने वाले कलाकार के रूप में चुन लिया गया है। आधिकारिक बॉन्ड फिल्म सीरीज की इस 26वीं फिल्म का निर्माण कार्य 2027 में शुरू होने की उम्मीद है, जबकि इसे 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज […]

You May Like