
ग्वालियर। गहोई वैश्य समाज ग्रेटर ग्वालियर के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह, सम्मान एवं अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण थे। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र गुप्ता जिला न्यायाधीश, सतीश सिकरवार विधायक, प्रदीप पहारिया अध्यक्ष ग्रेटर समाज ग्वालियर, सुधीर रावत महामंत्री, प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, दीपक अग्रवाल महासचिव चैंबर, मुकेश अग्रवाल, अंकित कठल, अनिल सांखला, यामिनी नवीन परांडे पार्षदगण, राजीव कोठारी कार्यक्रम संयोजक, संतोष डेंगरे स्वागत अध्यक्ष रहे।
मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता ने सम्मान पाने वालों एवं शानदार अन्नकूट के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर दिनेश गेड़ा, एड. नव गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, रितेश मोनू गुप्ता, आईव्हीएफ के महामंत्री महेंद्र जैन, अक्षत जैन, पदाधिकारीगण राजीव कुचिया, अनिल नीखरा, अखलेश कस्तवार, मनीष लहारिया, नवीन कुमार निगोती, शिवम विजपुरिया, अखिल चुपरा समस्त कार्यकारिणी सभी पंचायतो के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती कंचन गुप्ता एवं आभार व्यक्त सुधीर रावत महामंत्री द्वारा किया गया। समाज के सभी लोगों द्वारा अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की गई।
