‘देश में कोई आदिवासी नहीं, सभी निवासी हैं’, भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार को भी बताया आदिवासी

गुना। मध्यप्रदेश के गुना में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान ने नई चर्चा छेड़ दी। जिला पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने समाज के विभाजन, जाति और आदिवासी पहचान को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की ओर इशारा करते हुए उन्हें भी आदिवासी बता दिया।

विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि प्राचीन समय में न तो कोई जाति थी और न ही आदिवासी शब्द था। उनके मुताबिक, पहाड़ों में रहने वाले गिरिवासी, जंगलों में रहने वाले वनवासी, गांवों में रहने वाले ग्रामवासी और नगरों में रहने वाले नगरवासी कहलाते थे। उन्होंने कहा कि देश में कोई आदिवासी नहीं है, बल्कि सभी लोग अपने निवास स्थान के आधार पर पहचाने जाते थे।

अपने संबोधन में पन्नालाल शाक्य ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में किसी आदिवासी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया और परिवारवाद की राजनीति को प्राथमिकता दी गई। विधायक ने यह भी कहा कि अब कम से कम किसी आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की जानी चाहिए।

वहीं, सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए उन्होंने माता शबरी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम भीलनी माता शबरी के दरवाजे पर रुके थे और आज भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। विधायक ने समाज में जातिगत भेदभाव खत्म कर आपसी एकता और समरसता स्थापित करने पर जोर दिया।

Next Post

भोपाल में दर्दनाक हादसा, रैपिडो से ऑफिस जा रही महिला पत्रकार को डंपर ने कुचला; मौके पर मौत

Sun Nov 15 , 2026
भोपाल। कमला नगर इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला पत्रकार सपना की जान चली गई। घटना सुबह करीब 8 बजे भदभदा चौराहे की है, जहां नो एंट्री में घुसे एक डंपर ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया। सपना एक निजी न्यूज चैनल में आउटपुट […]

You May Like