काबुल, 15 नवंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बदख्शां में शनिवार को पहाड़ी पर हिमस्खलन होने से दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता एहसानुल्लाह कमगर ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब सोना निकालने के लिए खनिकों का एक समूह अर्घंजख्वा जिले की एक सोने की खदान में काम कर रहा था।
श्री कमगर ने बताया कि प्रांतीय अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से मृतकों के शवों और घायलों को प्रांतीय राजधानी फैजाबाद के एक अस्पताल पहुंचाया।
Next Post
भोपाल में गोवंश काटने के आरोप पर हंगामा, बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन; आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग
Sun Nov 15 , 2026
भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में रविवार को गोवंश काटे जाने के आरोप को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कथित आरोपियों के […]

