बरही अग्निकांड: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह ‘राहुल’ पहुंचे बरही, पीड़ित परिवार से मिलकर जताई गहरी संवेदना

कटनी। जिले के बरही नगर में दीपावली की रात हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत के मामले में राजनीतिक और सामाजिक मुलाकातें लगातार जारी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह ‘राहुल भैया’ बरही पहुँचे और उन्होंने अग्निकांड के शिकार हुए पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

दौरे के दौरान अजय सिंह ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय नागरिकों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूरी घटना की जानकारी ली तथा चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र में हुई इस मर्मस्पर्शी त्रासदी को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रति गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। वरिष्ठ नेता के दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज बनी हुई है।

Next Post

पालीवाल मार्बल माइंस में संदिग्ध परिस्थितियों में क्रेन ऑपरेटर की मौत

Sat Nov 14 , 2026
कटनी/स्लीमनाबाद। जिले की खदानों में मजदूरों की सुरक्षा और श्रम कानूनों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के डोंगरिया निवासी 40 वर्षीय इनोद कुशवाहा की पालीवाल मार्बल माइंस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक खदान में क्रेन ऑपरेटर […]

You May Like