नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों की संख्या सात हजार के पार

नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों की संख्या सात हजार के पार पहुंच गयी है। कंपनी ने शुक्रवार को इस उपलब्धि पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसका व्यापक नेटवर्क महानगरों, प्रमुख राजमार्गों, उभरते औद्योगिक कॉरिडोर, टियर-2 शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला हुआ है। यह देश की परिवहन जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा है। नायरा एनर्जी ने महज पिछले डेढ़ साल में 500 से अधिक नये पेट्रोल पंप स्थापित किये हैं।

कंपनी का कहना है कि वह अपने सभी आउटलेट्स पर उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन, सही मात्रा में आपूर्ति और एक समान परिचालन मानक सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए आधुनिक फोरकोर्ट डिजाइन, सुविधाजनक सेवाएं और ग्राहक-केंद्रित रिटेल सुविधाओं का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नायरा एनर्जी देशभर में 55 हजार से अधिक लोगों को आजीविका मुहैया करा रहा है। कंपनी का प्रत्येक नया आउटलेट ग्राहकों, डीलरों, कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और स्थानीय लोगों के लिए नये अवसर पैदा कर रहा है।

Next Post

टाटा का अपने यात्री वाहन डीलरों को आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए यूको बैंक से करार

Fri Jun 26 , 2026
मुंबई, 26 जून (वार्ता) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) ने अपने अधिकृत डीलरों को आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए यूको बैंक के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। टीएमपीवी और यूको बैंक ने शुक्रवार को एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इससे […]

You May Like