इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र के विदूर नगर में बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए.
फरियादी महेंद्र सिंह चौहान उम्र 43 साल निवासी विदूर नगर के मकान में 11 नवंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच वारदात हुई. अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और जेवर लेकर फरार हो गए. फरियादी की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
Next Post
पुरानी एफआईआर से नाराज होकर युवक पर चाकू से हमला, बेटे ने बेल्ट से पीटा
Sat Nov 14 , 2026
इंदौर: पहले दर्ज कराई गई एफआईआर से नाराज पिता-पुत्र ने एक युवक को रास्ते में रोककर धमकाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी के बेटे ने भी बेल्ट से मारपीट की. फरियादी पारिवारिक पूजन के सिलसिले में गुरुजी से मिलने जा रहा था, तभी उसे निशाना बनाया. […]
