पुरानी एफआईआर से नाराज होकर युवक पर चाकू से हमला, बेटे ने बेल्ट से पीटा

इंदौर: पहले दर्ज कराई गई एफआईआर से नाराज पिता-पुत्र ने एक युवक को रास्ते में रोककर धमकाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी के बेटे ने भी बेल्ट से मारपीट की. फरियादी पारिवारिक पूजन के सिलसिले में गुरुजी से मिलने जा रहा था, तभी उसे निशाना बनाया. घटना बीके सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 5 में सांवरिया दूध डेयरी के सामने की है. फरियादी राहुल रिझवानी उम्र 23 साल पारिवारिक पूजन के संबंध में गुरुजी नितिन शर्मा से मिलने उनके घर गया था.

गुरुजी घर पर नहीं मिले तो वह कुछ आगे पहुंचा, जहां उनके भाई सूरज शर्मा घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान गोपाल कोडवानी और उसका बेटा अक्षय वहां पहुंचे. गोपाल ने राहुल से कहा कि वह उनके मामलों में बहुत बीच में आ रहा है और पहले भी उसे समझाया था. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से नाराज होकर जान से मारने और टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दी. इसके बाद गोपाल ने चाकू से हमला किया, जबकि अक्षय ने बेल्ट से मारपीट की. राहुल की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

छठ पूजा पर घर जाने की मुश्किलें बढ़ीं, ट्रेनों में सीटों का संकट; शताब्दी में भी वेटिंग

Sat Nov 14 , 2026
ग्वालियर। दीपावली का त्योहार बीत चुका है और अब छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। दूसरे शहरों में नौकरी और कारोबार करने वाले बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए अब अपने घर पहुंचना सबसे बडी चुनौती बन गया है। छठ महापर्व पर परिवार के साथ पूजा करने […]

You May Like