पराली जलाने पर प्रशासन का शिकंजा, किसान पर एफआईआर

सिंगरौली, जिले में धान की पराली और फसल अवशेष जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम नौगढ़ में खेत में धान की पराली जलाने के मामले में एक किसान के विरुद्ध कोतवाली बैढ़न में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नौगढ़ निवासी कृषक बृजेन्द्र वैश्य पिता शालिकराम वैश्य द्वारा 11 नवंबर की शाम खेत में धान की पराली जलाई गई थी। मामले में तहसीलदार सिंगरौली नगर के प्रतिवेदन और हल्का पटवारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 223(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण क्रमांक 1497/2026 दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिला दंडाधिकारी द्वारा 2 नवंबर 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया था। इसके तहत जिले में खेतों में नरवाई और धान की पराली जलाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। साथ ही हार्वेस्टर से धान की कटाई के दौरान सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस कटर) का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

जिला प्रशासन ने किसानों से प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

खंडवा के किशोर नगर में खूनी खेल, चाकू के ताबड़तोड़ वार से पत्नी पूजा की मौत, पति मौत से जूझ रहा, पूरे शहर में सनसनी 

Thu Nov 12 , 2026
खंडवा। खंडवा के किशोर नगर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक ऐसी खूनी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। मोघट थाना क्षेत्र के किशोर नगर में अजय बाकोरे और उनकी पत्नी पूजा बाकोरे पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर […]

You May Like