असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे

डिगारू (गुवाहाटी), असम में बड़े ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतर गए है।

असम में गुवाहाटी के पास डिगारू में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। असम में गुवाहाटी के बाहरी इलाके डिगारू के पास यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए।

यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन दिगारू से गुजर रही थी। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। ट्रेन हादसे में राहत कार्य और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO कपिंजल किशोर शर्मा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, “आज सुबह करीब 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।”

पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस?
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO से मिली जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को सुबह करीब 06:54 बजे, जब ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस को किसी दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर रोका जा रहा था, तब लोको पायलट गति को नियंत्रित नहीं कर पाए।

इसके परिणामस्वरूप ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं, और जनरल मैनेजर तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।”

Next Post

निगम द्वारा अवैध कालोनी निर्माण पर रिमूवल कार्रवाई

Wed Nov 11 , 2026
इंदौर: नगर निगम द्वारा मंगलवार को खजराना में विवादित जमीन पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई. उक्त विवादित जमीन कांग्रेस नेताओं की बताई जा रही है, जिसको लेकर पहले भी कांग्रेस नेताओं के साथ मारपीट हो चुकी है.नगर निगम के जोन 08 में ग्राम खजराना स्थित खसरा क्रमांक […]

You May Like