निगम द्वारा अवैध कालोनी निर्माण पर रिमूवल कार्रवाई

इंदौर: नगर निगम द्वारा मंगलवार को खजराना में विवादित जमीन पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई. उक्त विवादित जमीन कांग्रेस नेताओं की बताई जा रही है, जिसको लेकर पहले भी कांग्रेस नेताओं के साथ मारपीट हो चुकी है.नगर निगम के जोन 08 में ग्राम खजराना स्थित खसरा क्रमांक 523/2 की भूमि पर अवैध कॉलोनी निर्माण का कार्य किया जा रहा था. उक्त विवादित जमीन पर ड्रेनेज लाइन डालने एवं कॉलम निर्माण किए जा रहे थे, उक्त खसरा नंबर की जमीन विवादित है.

राजस्व रिकॉर्ड में विवादित जमीन तुलसीराम पिता दुर्गाशंकर रघुवंशी, सविता बिहारी पिता तुलसीराम, हेमेन्द्र पिता प्रमेन्द्र सिंह एवं रेणु पति रघु परमार के नाम पर होना बताई जा रही है. उक्त जस्मीन को लेकर कांग्रेस नेता रघु परमार और तुलसी रघुवंशी उर्फ तुलसी डॉन पर कई साल पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है. नगर निगम द्वारा सूचना के आधार पर नगर निगम कॉलोनी सेल सहायक यंत्री टीना सिसोदिया, भवन अधिकारी सुनील जादौन एवं मुख्यालय भवन निरीक्षक ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की है.

Next Post

कभी राज कपूर के नौकरों वाले कमरे में रहता था बोनी कपूर का परिवार, आज बॉलीवुड में है बड़ा नाम

Wed Nov 11 , 2026
Boney Kapoor Birthday: मुंबई, फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे तंगी के दौर में उनकी फैमिली राज कपूर के सर्वेंट क्वार्टर में रहने को मजबूर था। Boney Kapoor Struggle Story: मायानगरी मुंबई का स्टारडम जितना खूबसूरत बाहर से नजर […]

You May Like