नायर के शतक से विदर्भ के छह विकेट पर 264

नागपुर 08 फरवरी (वार्ता) करुण नायर (100 नाबाद) और दानिश मलेवर (75) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुरुआती झटकों के बावजूद विदर्भ ने रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मैच के पहले दिन शनिवार को तमिलनाडु के खिलाफ छह विकेट पर 264 रन बना लिये।

नायर का घरेलू सीज़न यह छठा शतक है। तमिलनाडु ने विदर्भ को शुरुआती झटके दिए मगर दानिश मलेवर और नायर ने चौथे विकेट के लिये 98 महत्वपूर्ण रन जोड़ लिये। मलेवर विजय शंकर की गेंद पर आउट हुये।

दिन का खेल समाप्त होने से पहले नायर ने अपना शतक पूरा कर लिया और पहले दिन के खेल की समाप्ति तक विदर्भ ने छह विकेट के नुक़सान पर 264 रन बना लिए हैं।

Next Post

चंद्रबाबू ने दिल्ली चुनाव में जीत के लिए भाजपा को दी बधाई

Sat Feb 8 , 2025
विजयवाड़ा 08 फरवरी (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व को बधाई दी। श्री नायडू ने यहां अपने बयान में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सेवा करने के लिए ऐतिहासिक जनादेश हासिल करने पर […]

You May Like