माड़ा में अवैध क्लीनिक सील, बिना डिग्री कर रहा था इलाज

सिंगरौली। माड़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी क्लीनिक को सील कर दिया। यह क्लीनिक संजीवनी नाम से संचालित हो रहा था और पंजीकरण डॉ. एचएल प्रजापति के नाम पर था, जबकि इलाज विजय प्रजापति नामक व्यक्ति कर रहा था। उसके पास चिकित्सकीय डिग्री या लाइसेंस नहीं था। कार्रवाई के दौरान दवाएं, पर्चे और अन्य रिकॉर्ड जब्त किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि वर्षों से यह क्लीनिक मेडिकल स्टोर और बगल के कमरे में अवैध रूप से चल रहा था। यहां मरीजों का इलाज किया जाता था और गंभीर स्थिति में उन्हें रेफर कर दिया जाता था। कई मरीजों की हालत यहां इलाज के दौरान बिगड़ भी चुकी थी।

सीबीएमओ डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि क्लीनिक और मेडिकल स्टोर के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। जांच में इंजेक्शन, नीडल और भर्ती करने की सुविधाएं भी पाई गईं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी चिकित्सकों की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और मरीजों की जान से खिलवाड़ रोका जा सके।

Next Post

दिया कुमारी ने राजनाथ से की मुलाक़ात

Fri Aug 22 , 2025
नयी दिल्ली/जयपुर, 22 अगस्त (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को मुलाकात की। श्रीमती दिया कुमारी ने नई दिल्ली में यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर श्रीमती […]

You May Like