युवती को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

इंदौर: मल्हार मेगा मॉल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की जान चली गई. बर्गर किंग में काम करने वाली यह युवती ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल युवती को राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
विजयनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मृतका का नाम दिव्या पिता इंदर सिंह कनेसिया है, जो मूल रूप से देवास की रहने वाली थी और हाल ही में अपने भाई मनीष के साथ इंदौर के एमआर-9 क्षेत्र में रहने आई थी.

तीन दिन पहले ही उसे मल्हार मेगा मॉल स्थित बर्गर किंग में नौकरी मिली थी. वह काम से लौट रही थी, तभी हादसा हो गया. वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जिस बाइक सवार ने दिव्या को टक्कर मारी, उसे घटना के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया था और विजयनगर थाना पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया था. लेकिन रात में उसे छोड़ दिया गया और पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर दी.

परिजन पुलिस की इस कार्यप्रणाली से बेहद आहत हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Next Post

2 वर्षीय बेटे को छोड़कर प्रेमी संग भागी पत्नी तो पति ने खाया जहर

Sun Jun 29 , 2025
ग्वालियर: भितरवार में एक विवाहित महिला के दूसरे युवक के साथ भाग जाने के बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पति ने ससुर पर पत्नी को 10 लाख रूपये में बेचने का आरोप लगाया है। पीडि़त के मुताबिक उसकी पत्नी काजल बंजारा को धर्मवीर बंजारा अपने […]

You May Like