ग्वालियर: भितरवार में एक विवाहित महिला के दूसरे युवक के साथ भाग जाने के बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पति ने ससुर पर पत्नी को 10 लाख रूपये में बेचने का आरोप लगाया है। पीडि़त के मुताबिक उसकी पत्नी काजल बंजारा को धर्मवीर बंजारा अपने साथ ले गया। धर्मवीर पीडि़त के घर के सामने ही रहता है।
पीडि़त का आरोप है कि धर्मवीर बंजारा, उसके जीजा सुमित बंजारा और अन्य लोग मिलकर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गये। काजल अपने साथ जेवर, मंगलसूत्र, झूमकी, अंगूठी, चूडी, करधौनी और पायल सहित लगभग 2 लाख रूपये के जेवर और 1.5 लाख रूपये नगद अपने साथ ले गयी है। पीडि़ त का कहना है कि कि उसके ससुर छत्रपाल बंजारा ने इस पूरी साजिश में मदद की और उसकी पत्नी को 10 लाख रूपये में बेचा है। इसका सबूत मोबाइल कॉल रिकॉर्ड में मौजूद है। काजल 2 वर्षीय बेटे अभिषेक को छोड़कर चली गयी है।
युवक को जहर खाने के बाद पहले भितरवार स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच का कहना है कि यह युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेजा गया है। जहर खाने के कारण की जांच की जा रही है।
