
सीधी। दिल्ली के एक शख्स द्वारा सोशल मीडिया में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक में विवादित पोस्ट किये जाने का मामला सामने आया है। हालांकि पोस्ट में जो शब्द लिखे हैं उसमें जान से मारना तो नहीं कह सकते लेकिन वह ओम शांति लिखकर कुछ और शब्द लिखे हैं जिससे यह स्पष्ट है कि वह उनके मरने की नियत से यह कमेंट सोशल मीडिया में डाले हैं। यह मामला अब तूल पकडऩे लगा है। पूरे मामले को लेकर सांसद ने भी बड़ा बयान दिया है। सूत्रों की मानें तो मामले को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से शिकायतें नहीं की गई हैं।
यहां बताते चलें कि सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को लेकर सोशल मीडिया में दिल्ली के चंद्रा पाण्डेय नाम से कमेंट डाला जिसमें लिखा गया कि भगवान करें आज आपका आखिरी दिन हो, प्रोटेस्टर आपको जान से मार दें, ओम शांति इसके बाद डॉ. राजेश मिश्रा, बीजेपी मध्य प्रदेश को टैग किया गया। बताया गया कि यह शख्स दिल्ली में सीजेपी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच लोकसभा सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पर फेसबुक में मारने संबंधित खबरें फैलाई है। इसके बाद अब हडक़ंप मच गया है। पूरे मामले में कौन यह शख्स है नाम तो लिखा है लेकिन वास्तविक नाम है या फिर असली चेहरा कौन है इसका खुलासा जल्द हो सकता है।
कांग्रेस के संरक्षण में यह हो सकता है मामला: डॉ. राजेश
इस संबंध में सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से बात हुई तो उन्होने कहा कि इसमें कांग्रेस एवं सपा इस तरह के युवाओं को संरक्षण दे रही है। उन्होने कहा कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय वाली कहावत है। मैं ईश्वर में विश्वास करता हूं। एक जवाब में सांसद ने कहा कि हम रिपोर्ट दिल्ली में लिखाएंगे या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा इसके लिए हम पार्टी के वरिष्ट विधि विशेषज्ञ जो हैं उनसे विचार करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
