
बागली। 15 अगस्त के बाद से बागली में औसतन प्रति सप्ताह तीन से कर मोतो का सिलसिला जारी रहा यदि आसपास के समीप के क्षेत्र जोड़े तो प्रतिदिन एक व्यक्ति की मृत्यु बीते 3 महीने में हुई है लेकिन 20 अक्टूबर के बाद से नगर में ऐसा लगने लगा कि अब शांति छा गई है। मुक्तिधाम समिति के सदस्यों ने भी राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब शायद ईश्वर को बागली क्षेत्र एवं नगर पर दया आ गई है सभी दूर शांति है।
लेकिन 7 अक्टूबर को और 8 अक्टूबर को लगातार दो बड़े परिवारों में निधन का समाचार मिला हालांकि गोस्वामी परिवार में महंत भगवान गिरि महाराज की उम्र तो 101 वर्ष से अधिक रही लेकिन स्वर्गीय मदन लाल जी गुप्ता के सबसे छोटे पुत्र चंद्रप्रकाश गुप्ता की उम्र तो महज 53 वर्ष ही रही कुछ दिन पूर्व ही उनके परिवार में हार्ट अटैक के चलते पारिवारिक सदस्य का निधन हुआ दीपावली के एक दिन पूर्व चंद्र प्रकाश गुप्ता (चंदू) के निधन के समाचार ने एक बार फिर नगर में चिंता बढ़ा दी है। दिवाकर चंदू गुप्ता के मित्र अनिल जोशी एवं संतोष भाटी ने बताया कि दो दिन पूर्व उनसे मुलाकात हुई तब वह पूरी तरह स्वस्थ थे कोई परेशानी नहीं थी हालांकि शुगर का लेवल कम ज्यादा होता रहता था। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि विगत 10 वर्षों से पशु पालक के रूप में डेयरी व्यवसाय का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा था। मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ खुश मिजाज व्यक्तित्व में शामिल चंदू गुप्ता का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन होते ही बागली को फिर से चिंतित कर गया अगले ही दिन दूसरे परिवार में वृद्धावस्था निधन का समाचार मिला अस्पताल थाना और मुक्तिधाम से मिली जानकारी अनुसार 15 अगस्त के बाद से अभी तक 80 लोगों की मृत्यु बागली और बागली क्षेत्र में हो चुकी है जिसमें 50 से अधिक लोग युवावस्था के हीरहे
