इराक के कुर्दिस्तान इलाके में गैस फील्ड पर ड्रोन हमला, जांच के आदेश

बगदाद, 09 नवंबर (वार्ता) इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान इलाके में खोर मोर गैस फील्ड पर रविवार देर रात ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद इराक के प्रधानमंत्री एवं सेना प्रमुख अली अल-जैदी ने संयुक्त जांच के आदेश दिए हैं।

इराकी संयुक्त अभियान कमान से जुड़े सुरक्षा मीडिया सेल ने एक बयान में कहा कि हमला रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:10 बजे हुआ। हमले में अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। बयान में कहा गया है कि हालात का पता लगाने के लिए कुर्दिस्तान इलाके में संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर एक जांच समिति बनाई जाएगी। यह गैस फील्ड पूरे इलाके में बिजली बनाने के लिए प्राकृतिक गैस देने में अहम भूमिका निभाती है।

.....

Next Post

भोपाल में दीपावली की रात आग का तांडव, कई जगह मची अफरा-तफरी!

Mon Nov 9 , 2026
भोपाल। दीपों का त्योहार… खुशियों और रोशनी का पर्व… लेकिन भोपाल में दीपावली की रात कई परिवारों के लिए आफत बन गई। पटाखों की चिंगारी और जलते दीयों से शहर में एक-दो नहीं, बल्कि कई जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सबसे बड़ा नुकसान गांधी नगर की ग्रीन वे […]

You May Like