बालिका खुला आश्रय गृह में मना दीपावली उत्सव कार्यक्रम

सिंगरौली । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह में संरक्षण एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं के साथ दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एसडी सिंह ने सभी बालिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी 25 बालिकाओं को दीपावली के उपहार भेंट कर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. ओपी राय ने भी बालिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि, शिक्षा एवं सफलता की कामना की।

इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य सुरेश गिरी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बालिका खुला आश्रय गृह की कोऑर्डिनेटर शिरीन, सोशल वर्कर अर्चना पांडेय तथा आउटरीच वर्कर रश्मि सिंह, रोशनी तिवारी एवं कुमकुम कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान अंतिम पंक्ति के बालिकाओं के चेहरों पर उपहार पाकर झलकी खुशियाँ वातावरण ने दीपावली के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित यह आयोजन बालिकाओं के प्रति स्नेह, अपनत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का अनुपम उदाहरण रहा।

Next Post

तीन किलो गांजा के साथ तस्कर धराया

Sun Nov 8 , 2026
सिंगरौली । जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सासन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 298 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल भी जप्त की है। जब्त […]

You May Like