नयी दिल्ली 07 नवम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद उनके अयोध्या लौटने पर जो आनंदोत्सव मनाया गया उसमें प्रभु श्रीराम द्वारा सुंदर दीपमाला का सहर्ष अवलोकन किया गया, यह लोक विश्वास दीपावली मनाने का सांस्कृतिक और भक्तिपूर्ण आधार है। यह त्योहार रामराज्य के शुभारंभ का प्रतीक भी है। ”
उन्होंने कहा कि बुरी प्रवृत्तियों पर अच्छे संस्कारों की विजय का संदेश देने वाला यह पर्व हर प्रकार के कष्टों के समाप्त होने और सुखमय जीवन के आरंभ होने के विश्वास का अवसर भी है। दीपावली के अवसर पर, शुभारंभ एवं कल्याण के प्रदाता श्रीगणेश एवं सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी की उपासना तथा सबके लिए खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।
राष्ट्रपति ने कहा,” मैं कामना करती हूं कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि व्याप्त हो, पर्यावरण संरक्षित रहे, समरसता और बंधुता के आदर्श और अधिक मजबूत हों तथा देशप्रेम की भावना से प्रेरित हमारी युवा पीढ़ी, आदर्श भारतीय मूल्यों के अनुरूप, विकसित भारत के निर्माण में उत्साहपूर्वक योगदान दे।”
Next Post
वार्म-अप मैच में आदिल राशिद के 4 विकेट से इंग्लैंड को मिली जीत
Sat Nov 7 , 2026
पर्थ, 07 नवंबर (वार्ता) तेज़ और उछाल भरी पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक ने एक ज़बरदस्त शॉट खेला जो सीधे वाका ग्राउंड के नए आउटडोर पूल में जा गिरा। हालांकि, इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने शानदार वापसी की और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को […]

You May Like
-
6 months ago
गुजरात टाइटंस ने बनाया 4 विकेट पर 229 रनों का स्कोर
-
2 years ago
जनता की संतुष्टी ही हमारा ध्येय:यादव
