धनतेरस पर बाजार में भारी भीड़, ट्रैफिक संभालने खुद मैदान में उतरे कोतवाली TI

सीधी: धनतेरस के मौके पर बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। भीड़ बढ़ने के साथ बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी खुद पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था संभालने मैदान में उतरे।
पूजा पार्क के सामने से लालता चौक तक कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। तीन और चार पहिया समेत अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई, जबकि दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति रही। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक और कोतवाली पुलिस की तैनाती कर व्यवस्था को नियंत्रित किया गया, ताकि धनतेरस की खरीदारी के दौरान लोगों को जाम और यातायात संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Next Post

नोटों की झालरें, सोने-चांदी के गहने और करोड़ों की सजावट, रतलाम का अनोखा महालक्ष्मी मंदिर

Sat Nov 7 , 2026
डॉ संजय उपाध्याय रतलाम: देशभर में दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है, लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम में दीपावली के दौरान एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है, जो अपने आप में अनूठी है। यहां माणकचौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिनों तक […]

You May Like