चुनाव आयोग की साजिश का हर रोज बड़ा खुलासा : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

पार्टी ने कहा कि वह ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान चला रही है और इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की ओर से परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए अपनाये जा रहे कथित हथकंडों को भी सामने ला रही है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक दैनिक अखबार में प्रकाशित अपनी बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि देश के सामने मौजूद इन ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि चुनाव आयोग का हर दिन बुरी तरह पर्दाफाश हो रहा है। यह केवल अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश का जहरीला मेल है।

.....

Next Post

सचिन तेंदुलकर की चेतावनी को दरकिनार करते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सौंपी सीनियर टीम की कमान

Sat Nov 7 , 2026
पटना, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की सलाह को नजरअंदाज करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने मात्र 15 वर्ष के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों के लिए बिहार सीनियर टीम का कप्तान नियुक्त […]

You May Like