भोपाल: राजधानी में संभागायुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के रीजनल डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट प्लान पर बैठक हुई। सिंह ने अधिकारियों को उद्योग, पर्यटन और समावेशी विकास पर आधारित योजना तैयार करने के निर्देश दिए। सभी जिलों के कलेक्टर्स को प्लान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्यामवीर सिंह मौजूद रहे। चार चरणों में तैयार हो रही योजना पर समग्र दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया।
सिंह ने चार चरणों में तैयार किए जा रहे प्लान के प्रारंभिक चरण एवं द्वितीय स्थिति विश्लेषण चरण को महत्वपूर्ण बताया और आंकड़ों के समुचित संग्रहण एवं विश्लेषण पर विशेष जोर दिया. उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी प्रस्तावित परियोजनाओं और गतिविधियों को इस रीजनल डेवलपमेंट प्लान में सम्मिलित करें, जिससे एक समग्र और व्यवहारिक रोडमैप तैयार किया जा सके.उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का यह प्लान राजधानी क्षेत्र में सुव्यवस्थित शहरीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार, निवेश, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास को भी नई दिशा देगा.
