सीधी । धनतेरस पर आज बाजार क्षेत्र में उमड़ी भारी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था संभालने मैदान में कोतवाली टीआई दिव्य प्रकाश त्रिपाठी
स्वयं उतरे। पूजा पार्क के सामने से लालता चौक तक कई जगह बैरीकेटिंग की गई। शहर के चौराहों में जगह-जगह ट्रैफिक एवं कोतवाली पुलिस लगी रही।
धनतेरस पर आज सुबह से ही बाजार में खरीदी करने वालों का रेला उमड़ पड़ा। भारी भीड़ के चलते बाजार क्षेत्र पूरी तरह से जाम होने की स्थिति में पहुंचने का अंदेशा निर्मित हो गया। ऐसे में कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को स्वयं पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्थाओं को बनाने के लिये उतरना पड़ा। पूजा पार्क के सामने से लालता चौक तक कई जगह 3 एवं 4 पहिया समेत अन्य भारी वाहनों का आवागमन बंद किया गया। शहर के चौराहों में जगह-जगह ट्रैफिक एवं कोतवाली पुलिस को तैनात कर दो पहिया वाहनों को छोडक़र अन्य वाहनों के प्रवेश पर कड़ाई से रोक लगाने पड़ी।
