अमेजन के पार्सल लेकर चालक-हेल्पर फरार, कंटेनर ढाबे पर छोड़ा

इंदौर:मानपुर क्षेत्र में अमेजन कंपनी के पार्सल लेकर जा रहे कंटेनर से चालक और हेल्पर ने ही सामान चोरी कर लिया. दोनों ने कंटेनर का लॉक खोलकर 11 रियलमी मोबाइल और टाइटन-फास्ट्रैक की घड़ियां, करीब 80 हजार रुपए का माल निकाला और वाहन को ढाबे पर छोड़कर भाग गए. ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
स्कीम नंबर 114 निवासी राजेंद्र सिंह का कंटेनर अमेजन का सामान लेकर जा रहा था. मानपुर के गोपाल ढाबे के पास चालक समीम और हेल्पर वारिस ने कंटेनर खोलकर पार्सल चोरी किए. इसके बाद दोनों कंटेनर वहीं छोड़कर फरार हो गए. वाहन समय पर गंतव्य नहीं पहुंचा और चालकों से संपर्क नहीं हुआ तो चोरी का पता चला. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

नेशन और ट्रायन ने मैच का पासा पलटा और अमेज़न वॉरियर्स को दिलाया पहला डब्ल्यूसीपीएल खिताब

Fri Sep 18 , 2026
ब्रिजटाउन, 18 सितंबर (वार्ता) चेडियन नेशन (नाबाद 39) और क्लो ट्रायन (32) शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन के दम पर गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने गुरुवार रात ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराकर अपना पहला विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) खिताब जीता।अमेजन वॉरियर्स को ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के खिलाफ़ 146 […]

You May Like