महंगाई पर भारी पड़ी आस्था: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब

सीधी । महंगाई पर लोगों की आस्था भारी पड़ी और धनतेरस पर बाजारों में जनसैलाब उमड़ा। धनतेरस पर खरीददारों की भीड़ उमडऩे से बाजार गुलजार हुआ। महंगाई पर लोगों की जरूरतें भारी पड़ी।

धनतेरस का त्यौहार आज जिले भर में पारम्परिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बढ़ती मंहगाई और आसमान छूती कीमतों के बावजूद जिले भर के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। व्यापारियों का कहना था कि इस साल लोगोंं की जरूरतें और त्यौहार की आस्था महंगाई पर पूरी तरह भारी पड़ी। इस साल सोने और चांदी में रिकार्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इसके बावजूद सर्राफा दुकानों में खरीददारों की भीड़ बनी रही। लोगों ने शगुन के तौर पर सोने-चांदी के सिक्के, हल्के आभूषक और चांदी के बर्तनों की खरीदी की। बर्तन और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी धनतेरस पर बूम रहा। बर्तनों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा। वहीं ऑटोमोबाइल डीलर्स केयहां भी गाडिय़ों की डिलेवरी लेने के लिये लोगों की लम्बी कतारें देखी गई। सबसे ज्यादा बिक्री दो पहिया वाहनों की हुई। फुटपाथी और स्थानीय व्यापरियों के यहां भी अच्छी खरीदी हुई।

पुराना बस स्टैण्ड बंद होने से स्थानीय बाजार में घटी बिक्री

सीधी शहर के पुराना बस स्टैण्ड के बंद होने से स्थानीय बाजार में धनतेरस के अवसर पर बिक्री घटने की जानकारी कुछ व्यवसाइयों द्वारा चर्चा के दौरान दी गई। उनका कहना था कि पुराना बस स्टैण्ड के संचालित रहने पर त्यौहार के अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग खरीदी करने के लिये काफी संख्या में पहुंचते थे।

बड़ी जरूरत के आगे महंगाई हुई छोटी: राजेन्द्र

राजेन्द्र मोटर्स हीरो एजेंसी सीधी के संचालक राजेन्द्र सिंह चौहान का कहना था कि धनतेरस पर आज वाहनों की बिक्री अच्छी रही। लोगों की बड़ी जरूरत के आगे मंहगाई पूरी तरह से छोटी नजर आई।

मंहगाई के बावजूद ज्वेलरी की हुई खरीदी: रत्नीश

राधारानी ज्वेलर्स के संचालक रत्नीश सोनी का कहना था कि सोने-चांदी की कीमतें ज्यादा जरूर हैं लेकिन धनतेरस पर ज्वेलरी की खरीदी करने वालों की संख्या अच्छी रही। जरूरत के अनुसार लोगों ने खरीदी की।

मोबाइल सेट खरीदने लोगों में दिखा उत्साह: नीरज

बालाजी मोबाइल के संचालक नीरज सिंह गहरवार का कहना था कि धनतेरस पर मोबाइल की अच्छी बिक्री रही। प्रतिष्ठान की ओर से प्रत्येक मोबाइल की खरीदी पर आकर्षक उपहार भी दिये गये।

Next Post

शाकाहोला नरसंहार: पॉल मैकेंजी को 200 साल की सजा, 190 बच्चों समेत 191 लोगों की हुई थी मौत

Fri Nov 6 , 2026
नैरोबी, 06 नवंबर (वार्ता) केन्या की एक अदालत ने ‘गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च’ के संस्थापक पॉल थेंगे मैकेंजी को ‘शाकाहोला नरसंहार’ मामले में 200 वर्ष कारावास की सजा सुनायी है। इस भयानक सामूहिक हत्याकांड में 190 बच्चों सहित कुल 191 लोगों की जान चली गई थी। जस्टिस डायना कावेद्जा ने […]

You May Like