सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मुख्य मांगों पर बनी सहमति

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश की सभी नगर निगम नगर पालिका और नगर परिषदों के दैनिक वैतन भोगी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिर चार दिन बाद समाप्त हो गई. इस सफाई कर्मियों की हड़ताल में कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, जलप्रदाय, अग्रिशमन,भवन अनुज्ञा, अतिक्रमण, विद्युत, यांत्रिकी, उद्यान और योजना प्रकोष्ठ के लगभग 1, 48 हजार कर्मचारियों ने भी समर्थन करने हुए निगम मुख्यालय सहित सभी जोन और वार्ड के कर्मचारियों ने कार्य बंद कर दिया था. हड़ताल समाप्त कराने के लिए जहां निगम आयुक्त और मंत्री कृष्णा गौर शुक्रवार को दिन में प्रयास कर चुके थे और आश्वासन भी दिया था कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर आपकी मांगों को पूरा कराया जाएगा. उसके बाद देर शाम को सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांगों पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख दो मांगों पर सहमति बनी जिसमें प्रतिनिधि मंडल तैयार हो गए और मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकलते समाप्त हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. यह घोषणा अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने सीएम हाउस से बाहर निकलते ही मीडिया चर्चा करते हुए की. सफाई कर्मचारी संगठन ने 10 मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू की थी. जिसमें से दो मांगों दैनिक वैतन भोगी को विनियमित करना और विनियमित को नियमित करना प्रमुख हैं. अब विनियमित होने के बाद 10,500 की जगह 18000 रुपए वेतन मिलने लगेगा. वहीं जो नियमित होंगे को लगभग 40000 हजार रुपए वेतन मिलेगा. इन मांगों के मंजूर होने के बाद कर्मचारियेां में जीत की खुशी देखने को मिली है. वहीं, अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने प्रदेश के सभी कर्मचारी कों समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है. वहीं सभी सफाई कर्मचारियों को रात में ही कार्य शुरु करने के लिए भी कहा गया है.

Next Post

क्या सोना भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक, दोनों रूपों में हो सकता है?

Fri Nov 6 , 2026
आने वाले वर्षों के लिए सोने में बचत करने वालों के लिए NSE की इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) हर दिवाली पर भारत के कई परिवार एक शांत संकल्प लेते हैं। दीप जलाने और मिठाइयाँ बाँटने से पहले ही अनेक परिवार सोना खरीदने के लिए कुछ पैसे अलग रख देते हैं। […]

You May Like