टीकमगढ़: जिले के डिकौली गांव में अवैध शराब बिक्री के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में खुलेआम शराब बेची जा रही है। शराब पीकर लोग आए दिन विवाद करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
ग्रामीणों ने शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलने पर बुडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया।थाना प्रभारी जयेंद्र गोयल के अनुसार, ग्रामीणों ने गांव के ही दो लोगों पर अवैध शराब बेचने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों की तलाशी ली, जहां से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों घरों से दो फ्रीजर भी जब्त किए हैं।
Next Post
मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
Fri Nov 6 , 2026
नयी दिल्ली 06 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद लेते हुए हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर जारी संदेश में आशा व्यक्त […]

You May Like
-
1 year ago
200 लीटर अवैध डीजल के साथ वाहन जप्त