इंडिया शेल्टर फाइनेंस कार्पोरेशन की प्रबंधनाधीन परिसम्पत्तियां 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,997 करोड़ रुपये के स्तर पर

गुरुग्राम, 5 नवंबर (वार्ता) इंडिया शेल्टर फाइनेंस कार्पोरेशन की प्रबंधनाधीन परिसम्पत्तियां चालू वित्त वर्ष में 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,997 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गयीं।

कंपनी ने दूसरी तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट गुरुवार को जारी की। आलोच्य तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ कर 146 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दूसरी तिमाही में उसने 1,126 करोड़ के कर्ज वितरित किये जो 21 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

दूसरी तिमाही में कंपनी का संम्पत्ति पर प्रतिफल (आरओए) 5.7 प्रतिशत और इक्विटी पर प्रतिफल 17.3 प्रतिशत रहा।

इंडिया शेल्टर फाइनेंस कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रुपिंदर सिंह ने बयान में कहा कि दूसरी तिमाही में कपनी ने पांच नयी शाखाएं खोली जिससे इनकी संख्या 312 हो गयी है। तिमाही के अंत में 5,010 कर्मचारी कार्यरत थे।

Next Post

परियोजना अधिकारी-सुपरवाइजर को रंगे हाथ पकड़ा

Thu Nov 5 , 2026
आगर, जिले के बड़ौद में लोकायुक्त पुलिस कार्यवाही करते हुए 30 हजार की रिश्वत लेते हुए महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी व सुपरवाइजर को पकड़ा. लोकायुक्त के महानिदेशक के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह एवं लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के […]

You May Like