दो जुआरी एल्डरमैन पर कार्रवाई करे भाजपा

सीहोर। कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में भाजपा के दो एल्डरमैन पर मामला दर्ज किया है, जिसके बाद शहर की राजनीति गरमा गई है. इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर करारा हमला बोला है.जिला प्रवक्ता पंकज शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि सीहोर में दो भाजपा एल्डरमैन जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं और कोतवाली पुलिस ने उन पर जुआ एक्ट की कार्रवाई भी की है, लेकिन भाजपा इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए है. पंकज शर्मा ने भाजपा तथा राज्य शासन से तत्काल इन दोनों एल्डरमैन को पद से हटाकर पार्टी से निष्काषित करने की मांग की है.

Next Post

चार बेटों ने मां की परवरिश बांटी, तीन-तीन माह साथ रखेंगे

Thu Nov 5 , 2026
सीहोर। जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को पालने-पोसने में पूरी जिंदगी लगा दी, बुढ़ापे में उन्हीं की देखभाल को लेकर बेटे आपस में बंटवारा करने लगे. चार बेटों ने बीमार मां को तीन-तीन महीने अपने पास रखने का फैसला किया था, लेकिन इस व्यवस्था में भी विवाद होने लगे. मामला […]

You May Like