
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही 18 जिलों में जिला मुख्य संगठकों की नियुक्ति की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव की सहमति से ये नियुक्तियां की हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन में समर्पित, प्रतिबद्ध और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। बेहतर कार्य करने वाले जिला मुख्य संगठकों को पदोन्नत कर प्रदेश कार्यकारिणी में भी स्थान दिया गया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी और उसकी गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक पुनर्गठन से सेवादल अपने आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेगा।
