सुकून की रसोई ने अब तक परोसी एक लाख थाली

सीहोर। जिला चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों को पिछले दो वर्षों से नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने की इस पहल के तहत अब तक एक लाख थालियां परोसी जा चुकी हैं. यह सेवा पूरी तरह जीरो वेस्ट भंडारे की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें सिंगल यूज डिस्पोजल का उपयोग किए बिना प्रेम और अपनत्व के साथ शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन परोसा जाता है. नवंबर 24 में शुरू हुई यह अनूठी मुहिम अब 666 दिनों का सफर पूरा कर चुकी है. इस अभियान से न केवल प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से, बल्कि विदेशों में रहने वाले लोग भी जुड़कर सहयोग कर रहे हैं. सुकून की रसोई ने समाज में सेवा और सहयोग की नई मिसाल कायम की है. सैकड़ों परिवारों ने अपने बच्चों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और बुजुर्गों की पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर पारंपरिक पार्टियों के स्थान पर भोजन सेवा को चुना है. इससे भोजन कराने वाले और भोजन ग्रहण करने वाले, दोनों को आत्मिक संतोष और सुकून मिल रहा है. लोगों से मिल रहे सहयोग और स्नेह के चलते अब रसोई द्वारा सुबह के साथ शाम को भी भोजन वितरण शुरू कर दिया गया है.

 

Next Post

बुजुर्गों से कराया भूमिपूजन व लोकार्पण

Wed Nov 4 , 2026
सीहोर। ग्रामीण क्षेत्र मुंजखेड़ा, जमुनिया, शेखपुरा के बुजुर्गों को विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को बड़ा सम्मान दिया. उप स्वास्थ्य केंद्र जमुनिया तालाब, उप स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा, श्यामपुर रोड से ग्राम मुंजखेड़ा तक मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण विधायक सुदेश राय ने क्षेत्र के बुजुर्गों से कराया. […]

You May Like