झाबुआ में जिला स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, निर्मला भूरिया होंगी अध्यक्ष

झाबुआ. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी के लिए मध्यप्रदेश शासन के 17 मई 2017 के राजपत्र में प्रकाशित प्रावधानों के अनुसार जिले में जिला स्तरीय सतर्कता समिति का गठन किया गया है। समिति का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आंगनवाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार, मातृत्व कल्याण योजना एवं स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाना तथा संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

अपर कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह सोलंकी को जिला शिकायत निवारण अधिकारी नामित किया गया है। समिति की अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री एवं पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया होंगी। समिति में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिलन पटेल, जिला आपूर्ति अधिकारी एम.एल. मालवीय, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बघेल, सीएमएचओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं नामांकित प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र सिंह चौहान सदस्य सचिव रहेंगे।

समिति खाद्यान्न एवं केरोसीन की उपलब्धता और गुणवत्ता, उचित मूल्य दुकानों के संचालन, राशन वितरण, पात्रता पर्चियों एवं ई-राशनकार्ड की स्थिति की समीक्षा करेगी। साथ ही शिकायतों के निराकरण और हितग्राहियों की समस्याओं पर भी निगरानी रखेगी। समिति की बैठक प्रत्येक दो माह में एक बार आयोजित होगी, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

NDPS एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Tue Nov 3 , 2026
थांदला. राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत थांदला पुलिस ने NDPS एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 2 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चांदपुर, जिला अलीराजपुर […]

You May Like