लोकतंत्र सेनानी रामनरेश सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

मऊगंज, लोकतंत्र रक्षक सेनानी रामनरेश सिंह का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे नईगढ़ी तहसील के ग्राम छत्रगढ़ खुर्द के निवासी थे. वर्ष 1975-77 के आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने लगभग डेढ़ वर्ष तक कारावास में रहकर महत्वपूर्ण योगदान दिया था. वे राष्ट्रीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे. शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्री सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनके गृह ग्राम छत्रगढ़ खुर्द में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में जिला पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई. उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कलेक्टर श्री ओगरे ने शासन के नियमानुसार दिवंगत के परिवार को सहायता राशि प्रदाय की. इसके पश्चात पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया. अंतिम विदाई के अवसर पर एसडीएम मऊगंज श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी, तहसीलदार सुनील कुमार द्विवेदी, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन राजेंद्र पयासी, जनपद सदस्य केसरी प्रसाद द्विवेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Next Post

नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास

Tue Nov 3 , 2026
आलीराजपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्रीमती ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में प्रभावी अनुसंधान एवं आरोपियों को कठोर सजा दिलाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नाबालिग बालिका के […]

You May Like