पंवासा में बाइक सवार को डंपर ने कुचला, मौत 

 

उज्जैन। मक्सी रोड पर सोमवार दोपहर बाइक सवार को डंपर ने कुचल दिया बाइक सवार वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। बाइक नंबर से पहचान की गई। परिजन अस्पताल पहुंच गए थे पुलिस ने डंपर जप्त कर लिया है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड स्थित माधव मीरा मंदिर के सामने दोपहर 12.30 बजे के लगभग तेज गति से दौड़ते डंपर ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया था बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद चालक डंपर छोडक़र भाग निकला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दुर्घटना के बाद मार्ग पर दोनों और जाम की स्थिति बन गई थी वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात बाधित हो गया था। दुर्घटना स्थल से मृतक बाइक सवार वृद्ध का शव अस्पताल पहुंचाया गया और बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए गए। कुछ देर बाद ही सामने आया कि मृतक लक्ष्मी नारायण पिता मानसिंह पाटीदार 66 वर्ष ग्राम कचनारिया का रहने वाला है सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे उन्होंने बताया कि खरीदारी के लिए गांव से उज्जैन आ रहे थे। मामले में मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए गांव लेकर गए हैं। दुर्घटना स्थल से डंपर को जब्त कर लिया गया है जिसके नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

Next Post

10 दिन के सैन्य अभियान के बाद हेब्रोन से इजरायली सैनिकों की वापसी

Mon Nov 2 , 2026
यरुशलम, 02 नवंबर (वार्ता) इजरायली सैनिक सोमवार को कब्जे वाले पश्चिमी तट के हेब्रोन शहर से वापस लौट गए। इसके साथ ही दो इजरायली सैनिकों की जान लेने वाले फलस्तीनी गोलीबारी हमले के बाद शुरू किया गया 10 दिवसीय सैन्य अभियान समाप्त हो गया। इजरायली सेना के एक अधिकारी ने […]

You May Like