
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध खेरमाई मंदिर में चोरों ने धावा बोलते हुए शिवलिंग पर विराजे अष्टधातु के नाग का ऊपरी हिस्सा चोरी कर लिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे, तब इस चोरी का खुलासा हुआ। चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं।
