गोगावां पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, गांजे की खेती का खुलासा; फरार आरोपी रोहतक से गिरफ्तार

गोगावा, डीआईजी निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद एवम एस पी वर्मा के निर्देश पर एवम एसडीओपी भिकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन निरीक्षक प्रमोद कश्यप द्वारा सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए गोगावा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोगावा पुलिस ने ग्राम सोलना में अवैध गांजे की खेती का खुलासा कर 63 हरे पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 92 किलो 400 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया है।

कपास की फसल के बीच कर रहा था गांजे की खेती

गोगावां थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सोलना निवासी तुकाराम उर्फ कालू अपने खेत में कपास की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास की फसल के बीच गांजे के 63 हरे पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। जब्त पौधों का वजन 92 किलो 400 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये है।

पुलिस ने आरोपी तुकाराम उर्फ कालू, पिता थापा डावर, निवासी ग्राम सोलना थाना क्षेत्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ उज्जैन के माधव नगर थाने में वर्ष 2009 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें न्यायालय से उसे सजा हो चुकी है।

उधर एक अन्य आर्म्स एक्ट के मामले में ढाई हजार के इनामी फरार आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

दूसरी कार्रवाई अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े मामले में की गई। पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी को अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इस दौरान अमन पिता कृष्ण दहिया फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।

गोगावां पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों को अवैध मादक पदार्थों की खेती और हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप ने आयोवा और कंसास में की अंतिम सप्ताहांत रैलियां

Mon Nov 2 , 2026
वाशिंगटन, 02 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले मतदाताओं को लामबंद करने के लिए रविवार को आयोवा और कंसास में चुनावी रैलियां कीं। रिपब्लिकन पार्टी ने इन रैलियों के जरिए अपने समर्थकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अंतिम कोशिश […]

You May Like