स्टेशन पर पानी को लेकर हंगामा: 5 की जगह 54 मिनट खड़ी रही जोधपुर-चेन्नई स्पेशल ट्रेन

बीना। रेलवे स्टेशन पर रविवार को जोधपुर-चेन्नई स्पेशल एक्सप्रेस में पानी की किल्लत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ट्रेन के कई कोचों में पानी खत्म होने की शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर नाराज यात्रियों ने बार-बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। करीब 54 मिनट की मशक्कत के बाद रेलवे को कोचों में पानी भरना पड़ा, तब जाकर ट्रेन भोपाल की ओर रवाना हो सकी।जानकारी के अनुसार जोधपुर से चेन्नई के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या का बीना स्टेशन पर निर्धारित स्टॉपेज महज 5 मिनट का है। ट्रेन के बीना पहुंचने पर बी-2, बी-9 सहित कई कोचों के यात्रियों ने पानी नहीं होने की शिकायत स्टेशन स्टाफ से की। यात्रियों का कहना था कि लंबी दूरी की यात्रा में पानी नहीं होने से भारी परेशानी हो रही है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में पानी भरने के लिए कंट्रोल रूम से कोई पूर्व सूचना नहीं मिली थी। नियमानुसार बीना में केवल उन्हीं गैर-निर्धारित ट्रेनों में पानी भरा जाता है, जिनके लिए कंट्रोल रूम से मैसेज आता है।

सूचना न होने का हवाला देते हुए पहले पानी भरने से इनकार कर दिया गया।इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। एक बार नहीं, यात्रियों ने लगातार तीन बार चेन खींचकर ट्रेन को रोके रखा। यात्री कोच में पानी भरने की मांग पर अड़े रहे।आखिरकार स्थानीय अधिकारियों को यात्रियों के सामने झुकना पड़ा और पानी भरने का निर्णय लेना पड़ा।दूसरी ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर 54 मिनट तक खड़े रहने से इस प्लेटफॉर्म पर आने वाली अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।प्लेटफॉर्म बदला तो यात्री की ट्रेन छूटी इसी अफरातफरी के बीच प्लेटफॉर्म की जानकारी बदलने से एक यात्री की ट्रेन छूट गई। सागर से बीना आए यात्री रोहित शिंदे ने बताया कि वह सुबह 9 बजे दादर सेंट्रल एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। कोच डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर 3 दिखाया जा रहा था, लेकिन ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना कर दिया गया।यात्री ने बताया कि दीपावली पर घर जाने के लिए उसने दो महीने पहले आरक्षण कराया था, लेकिन प्लेटफॉर्म की गलत जानकारी के कारण उसकी ट्रेन छूट गई। बाद में उसे सामान्य टिकट लेकर दूसरी ट्रेन से यात्रा करनी पड़ी।रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी गई।

Next Post

सागर में फोरलेन पर घायल हालत में मिला बाघ, वन विभाग में मचा हड़कंप

Mon Nov 2 , 2026
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में गौरझामर थाना क्षेत्र के गुरु चौपड़ा के पास फोरलेन पर एक बाघ घायल अवस्था में मिला। सड़क पर बाघ के घायल मिलने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल बाघ के घायल होने का कारण स्पष्ट नहीं है। यह भी पता नहीं […]

You May Like